जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल अगस्त में जिंबाब्वे के खिलाफ खेला था. तब से वह कमर की चोट से ही संघर्ष कर रहे हैं
पिछले साल अगस्त से मैच नहीं खेले हैं बुमराह
बुमराह की हुई थी कमर की चोट की सर्जरी
फिलहाल NCA में ट्रेनिंग में जुटे हैं बुमराह
पिछले काफी लंबे समय से चोट के कारण सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. और यह पेसर अपनी पूर्ण फिटनेस हासिल करने के एकदम करीब है. BCCI ने इस साल के आखिर में भारत में होने वाले World Cup 2023 को देखते हुए इस बार बुमराह की वापसी में ज्यादा जल्दबाजी नहीं दिखाई. पिछले बार जब बुमराह को जल्दबाजी में टीम में लाया गया था, तो BCCI को मुंह की खानी पड़ी थी. और मेडिकल टीम पर भी सवाल खड़े हुए थे. बुमराह वर्तमान में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी पूर्ण लय में बॉलिंग कर रहे हैं. और इस बात की एकदम सौ फीसद संभावना है कि बुमराह अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज से वापसी करने को तैयार हैं.







