बॉलीवुड में इनसाइड और आउटसाइडर की बात हमेशा चलती रहती है और कई बार नेपोटिज्म का मुद्दा भी सामने आया है जिसको लेकर लोगों की अलग अलग राय रहती हैं। इस वक्त अभिनेत्री कृति सैनन ने इसपर बात की है और उनका बयान खबरों का हिस्सा है।
सभी जानते हीं कि एक्ट्रेस का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है और बाहर से आकर उन्होने इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाया है। कृति सैनन ने इस वक्त नेपोटिज्म के दूसरे पहलू को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स को एक बड़ा बयान दे डाला है।







