Cleaning Hair: बाल सही तरह से साफ नहीं होते हैं और गंदगी जमी रहती है तो आपकी इस दिक्कत को दूर करेंगी घर की ही कुछ चीजें, जानिए यहां. Hair Care: बालों को साफ करने के लिए बहुत से लोग हफ्ते में 3 दिन बाल धोते हैं तो कुछ हर दिन ही हेयर वॉश करने लगते हैं. लेकिन, अगर शैंपू (Shampoo) सही ना हो तो बालों में गंदगी जमी ही रहती है. बालों में बिल्डअप जमने पर खासतौर से बालों की सफाई आम तौर-तरीकों से नहीं हो पाती. देखा जाए तो सभी शैंपू इतने असरदार भी नहीं होते कि स्कैल्प पर जमी गंदगी को निकाल सकें. ऐसे में घर की कुछ चीजें बेहद काम आती हैं. इन चीजों को सिर पर लगाया जाए तो स्कैल्प पर जमी हुई गंदगी निकलने लगती है और बाल साफ, लहराते और खूबसूरत नजर आने लगते हैं. Clean Hair
दही लगाकर देखें
दही में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो उसे स्किन और बालों के लिए बेहतर बनाते हैं. दही को सिर पर मला जाए तो स्कैल्प (Scalp) की गंदगी साफ होती है, बिल्डअप हटता है, डैंड्रफ (Dandruff) से छुटकारा मिलता है और जरूरत से ज्यादा तेल हो तो वो भी कम होने लगता है. दही को बालों में लगाकर 10 से 15 मिनट छोड़ें और फिर बाल धो लें. आप चाहे तो दही को शैंपू की तरह लगाकर भी बाल धो सकते हैं.नींबू का रस है फायदेमंद
बालों पर सीधा नींबू का रस (Lemon Juice) लगाने के बजाय इस दही के साथ या फिर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं. इससे गंदगी बेहतर तरह से छूटती है और बालों को नुकसान नहीं पहुंचता है.
एलोवेरा जैल दिखाएगा असर
बालों पर एलोवेरा जैल लगाकर मलें और कुछ देर लगाकर रखने के बाद सिर धो लें. स्कैल्प साफ हो जाएगी. इससे एक्सेस ऑयल और गंदगी दोनों ही हट जाते हैं.







