कोटा (राजस्थान): राजस्थान के कोटा में कोचिंग ले रहे 15 वर्षीय नीट परीक्षार्थी का शव उसके कमरे में लगे पंखे से लटका मिला है . कोचिंग हब कोटा में पिछले चार दिनों में संदिग्ध आत्महत्या का यह दूसरा मामला है . पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कस्बे के रहने वाले धनेश कुमार शर्मा को कुन्हारी इलाके के लैंडमार्क सिटी में स्थित उसके हॉस्टल के वार्डन ने मृत पाया . पुलिस ने बताया कि धनेश 11 वीं कक्षा का छात्र था और एक महीने पहले ही कोटा आया था और एक कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की तैयारी कर रहा था.







