Milk Cream Face Packs: दूध की मलाई खाने में स्वादिष्ट होती है, लेकिन इसे स्किन केयर का हिस्सा भी बनाया जा सकता है. जानिए किस तरह दूध की मलाई से फेस पैक तैयार किए जाते हैं. Skin Care: अगर आप अपनी दादी-नानी से पूछेंगी तो वो आपको बचाएंगी कि उनके जमाने में किस तरह दूध की मलाई से उबटन तैयार करके चेहरे पर लगाया जाता था. दूध की मलाई (Milk Cream) सफेद या पीले रंग की होती है, यह गाढ़ी होती है और इसे त्वचा पर लगाने पर यह मैल और डेड स्किन सेल्स को हटा देती है. मलाई के इस्तेमाल से त्वचा को जरूरी नमी भी मिलती है और यह स्किन को प्राकृतिक निखार प्रदान करती है. जानिए किस तरह मलाई (Malai) से फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं. निखरी त्वचा के लिए मलाई के फेस पैक्स | Milk Cream Face Packs For Glowing Skin
मलाई को चेहरे पर सादा भी लगाया जा सकता है. हथेली पर मलाई डालें और इसे चेहरे पर लगाकर मलना शुरू करें. लगभग 2 से 3 मिनट तक मलाई को चेहरे पर मलें. आपको नजर आएगा कि त्वचा से डेड स्किन सेल्स झड़कर गिरने लगी हैं. इसके बाद चेहरा धो लें. चेहरे पर चिकनाहट और चमक दिखने लगेगी. मलाई और बेसन
फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन (Besan) लें और उसमें जरूरत के अनुसार मलाई डालकर फेस पैक बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
मलाई और शहद
स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो यह फेस पैक काम आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए मलाई और शहद (Honey) को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा चमकदार दिखेगी और रूखापन हट जाएगा. मलाई और नींबू का रस
अगर चेहरे पर गंदगी जमी हुई दिखने लगी है और लगता है कि डेड स्किन सेल्स ने अपनी पैठ जमा ली है, तो यह फेस पैक आपके बड़े काम का साबित होता है. मलाई और नींबू के रस को साथ मिलाकर कुछ मिनट चेहरे पर लगाकर रखें. इसे 10 मिनट बाद चेहरे से धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाने पर फायदा दिखेगा.







