नीतू कपूर के इटली में 65वें बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है. हालांकि आलिया भट्ट इनमें नहीं दिख रही हैं.दिग्गज अदाकारा एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बीते दिन अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसकी एक तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. हालांकि इटली के वेकेशन फोटो में उनके बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पोती समारा साहनी और दामाद भरत साहनी दिखे थे. लेकिन आलिया भट्ट और राहा कपूर नजर नहीं आए थे. इसी बीच नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई हैं.
नीतू कपूर के 65वें बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. 41 सेकंड लंबे वीडियो में नीतू कपूर चमकीले लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जबकि ग्रे पैंटसूट पहने रणबीर कपूर स्टाइलिश दिख रहे हैं. वहीं बेटी रिद्धिमां अपनी मां का जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो बनाते हुए नजर आ रही हैं.







