बिग बॉस सीजन 16 शो इस बार काफी ज्यादा ही मजेदार था, शो को जनता ने काफी ज्यादा पंसद किया और वही सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस सीजन 16 के विनर का ताज एमसी स्टेन के सिर पर सज गया है. वैसे विनर का नाम सामने आते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है. बता दे की सलमान खान ने शो के विजेता का नाम अनाउंस किया है. बात करे शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की तो वे दूसरे नंबर पर रहे और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) तीसरे नंबर पर रहीं.

साथ ही आपको बता दे की वही फेसबुक से लेकर ट्विटर तक, एमसी स्टेन का नाम विनर के रूप में पहले से ही वायरल होने लगा था.. साथ ही उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, वैसे देखा जाऐ तो हुआ भी कुछ ऐसा ही कि विनर का टैग स्टेन को ही मिला. इन सब के बीच अगर प्राइज मनी का बात करें तो बिग बॉस 16 के विनर यानी एमसी स्टेन को शो की आईकॉन की ट्रॉफी मिली. इसके अलावा ग्रैंड आई10 निओस कार . और लगभग 31.80 लाख रुपये प्राइज मनी मिला.
कमजोर कंटेस्टेंट एमसी स्टेन
आपको बता दें कि एमसी स्टेन को शुरू में काफी कमजोर कंटेस्टेंट समझा जाता था. उन्हें अक्सर घर को मिस करते हुए भी देखा जाता था. इतना ही नही वो काफी बार बिग बॉस के घर में ना रहने की इच्छा भी जताते थे. दरअसल वे काफी कंटेस्टेंट के साथ खुद को फिट नहीं पाते हैं लेकिन धीरे धीरे उनका गेम सबके सामने आया और आज वो इस शो के विनर बन गए हैं.
इसी बीच आपको ये बता दे की शो में कुछ दिन पहले जब शालिन भनोट, शिव ठाकरे और स्टैन साथ बैठकर बात कर रहे थे तो इस दौरान शालीन कहते हैं कि शिव ठाकरे, स्टैन से ज्यादा बिग बॉस 16 के डिजर्विंग विनर हैं. वैसे स्टैन को शालीन की ये बात अच्छी नहीं लगती और वो भड़क जाते हैं. जब दौरान शालीन के साथ उनकी थोड़ी झड़प होती है तो स्टैन इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं. लेकिन अब इतना तय है कि शालीन अपनी कही बात पर पछता रहे होंगे.
जाने कौन है एमसी स्टेन
एमसी स्टेन की बात करे तो वो महज 23 साल के हैं और एक पॉपुलर रैपर हैं. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है और वो पुणे के रहने वाले हैं. साथ ही उन्हें वाटा गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी जो यूट्यूब पर काफी वायरल है. बता दे की इस गाने को करीब 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वैसे एमसी स्टेन को भारत का Tupac भी कहा जाता है. वैसे खबरों की मानें तो उन्होंने 12 साल की उम्र से कव्वाली गाने शुरू कर दी थी. और एक समय था जब गरीबी के कारण एमसी स्टेन की पढ़ाई छूट गई थी पर शो में आने से पहले उनकी नेट वर्थ 50 लाख के आसपास बताई जाती है…. वही अब एमसी स्टेन की जीत से जनता को एक बड़ा झटका मिला है.





