
तुर्की के लिए सोमवार का दिन मानों मनहूस साबित हो गया हो। एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों से तुर्की दहल गया और चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आया। तुर्की और सीरिया से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह बेहद भयानक हैं और उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रह है। इस वीडियो में एक 10 साल की बच्ची को उसके छोटे भाई के साथ मलबे के नीचे देखा जा रहा है। सभी को इस वीडियो ने भावुक कर दिया है।बहन-भाई के रिश्ते की एक नई मिसालवीडियो ने बहन-भाई के रिश्ते की एक नई मिसाल पेश की है। क्योंकि ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि एक एहसास है और इस बात का सबूत है कि एक बहन अपने भाई को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। बता दें वीडियो में 10 साल की बहन और उसके छोटे भाई को मलबे तले दबे हुए देखा जा रहा है। लेकिन इसमें ख़ास बात यह है की वो बहन अपने भाई के लिए ढाल बन गई।5000 से ज्यादा मरने वालों की संख्यादरअसल, तुर्की में भूकंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान तुर्की में 5.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया। जानकारी के अनुसार, तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 5000 से ज्यादा हो गई है और लगातार भूकंप के झटके चिंता का विषय बना हुआ हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि तुर्की में अब तक 11 हजार इमारतों का नुकसान हो चुका है।





