सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी छोटे बच्चों का अद्भुत टैलेंट देखने को मिलता है, तो कभी किसी बुजुर्ग का. हर रोज़ हम इंटरनेट पर नए-नए टैलेंट से भरपूर लोगों के डांस वीडियो देखते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें एक बार देखकर हम आगे बढ़ जाते हैं और कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर हमारी नज़रें टिकी रह जाती हैं, या फिर वो हमारे दिल पर छा जाते हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी नज़रें भी ठहर जाएंगी और आप भी बार-बार इस वीडियो को देखना चाहेंगे.
वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में एक महिला ने साड़ी पहनकर ऐसा जबरदस्त डांस किया है, कि लोग इसके डांस के दीवाने हो गए हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं. डांस के दौरान महिला की अदा और अदाज़ लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अबतक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और महिला के डांस की तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं







