मोंडेलेज इंडिया के स्वामित्व वाले हेल्थ ड्रिंक ब्रांड- बॉर्नविटा में अधिक चीनी की मात्रा होने के आरोपों के बीच नियामक ने यह बात कही।बीते कुछ दिनों से लोकप्रिय चॉकलेट ड्रिंक बोर्नविटा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इसके स्वास्थ्यवर्धक दावों को लेकर एक इन्फ्लुएंसर के आरोपों के बाद अब खाद्य नियामक FSSAI का बड़ा बयान आया है। FSSAI ने शुक्रवार को कहा कि वह उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए झूठे या भ्रामक दावे करने में शामिल खाद्य व्यवसाय परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखे हुए है।
मोंडेलेज इंडिया के स्वामित्व वाले हेल्थ ड्रिंक ब्रांड- बॉर्नविटा में अधिक चीनी की मात्रा होने के आरोपों के बीच नियामक ने यह बात कही। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI ) ने विशेष रूप से बोर्नविटा मुद्दे का उल्लेख नहीं किया। लेकिन एक बयान में उसने कहा कि देश में खाद्य व्यवसाय परिचालकों (FBO) द्वारा किए गए विभिन्न स्वास्थ्य दावों के बारे में सोशल मीडिया सहित विभिन्न मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान दिया गया है।







