पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जहां अश्विन ने इतिहास रचा तो वहीं मैच के दौरान शुभमल गिल के डांस ने भी महफिल लूटने का काम किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है.
रविचंद्रन अश्विन (Ashwin)की अगुवाई में गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत (IND vs WI 1st Test) ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बुधवार को चाय के विश्राम के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर समेट दी. अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट लिये, उन्हें वामहस्त स्पिनर रविंद्र जडेजा का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 ओवर में 26 रन पर तीन विकेट लिये। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है,जिसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में अबतक पहले दिन 23 ओवर में 80 रन बना लिए हैं. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 40 और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं. बता दें कि मैच में अबतक जहां अश्विन की फिरकी ने कमाल किया है तो वहीं दूसरी ओर मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सुर्खियां बटोर लिया. दरअसल, जब वेस्टइंडीज की पारी चल रही थी और क्रीज पर वेस्टइंडीज के भारी भरकम क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) मौजूद थे. जब आखिरी जोड़ी के रूप में कॉर्नवाल और जोमेल वारिकन क्रीज पर मौजूद थे, तो उस समय 63 ओवर खत्म हुआ थे शुभमन गिल का अलग अंदाज देखने को मिला. हुआ ये कि 63 ओवर के बाद जब ब्रेक हुआ तो गिल (Gill) अपने ही अंदाज में क्रीज पर ठुमकने लगे, वहीं, विराट (Virat kohli) भी गिल के अंदाज को देखकर मस्ती करते नजर आए. हालांकि कोहली सिर्फ गिल के डांस के देख रहे थे और मंद ही मंद मुस्कुरा रहे थे.







