MCD सदन में शुक्रवार को स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद आप और भाजपा पार्षदो की लड़ाई पुलिस तक पहुंच गई हैं। शुक्रवार की रात में भाजपा और आप एक – दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाए है।

नई दिल्ली पीटीआई
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद शुक्रवार को देर रात में एमसीडी स्थीयी समिति के सदस्ययो के हुए चुनाव के बाद सदन में आप और भाजपा पार्षदो के बीच हुआ बहुत हंगामा सदन में मार – पीट लात – घूंसे भी चले।सदन में आप और भाजपा पार्षदो की महिलाये भी सामिल है, इस नोकझोक में एक भाजपा की महिला मीनाक्षी शर्मा ने कहा था कि आप के किसी व्यक्ति ने मुझे किसी नोकिली चीज से मारा। उन्होंने मेरी गर्दन को भी छुआ। यह एक पुरुष पार्षद द्वारा किया गया था।
सदन में आप और भाजपा पार्षदों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनो पक्षों की शिकायत हमे मिल गई है और इसकी आगे तक करवाई की जाएगी।
मेयर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को छह प्रमुख सदस्यीय स्थीयी समिति के चुनाव में एक वोट अवैध घोषित के वजह से नारेबाजी के बीच आप और भाजपा सदस्यो ने एक – दूसरे पर लात – घूंसे और धक्का देकर MCD हाउस में लड़ाई शुरू कर दी थी।
ये भी देखे https://youtu.be/DEE5ypSj4RY

इस हंगामे के बाद MCD हाउस में मेयर शैली ओबेरॉय ने 27 फरवरी तक कारवाही के लिए स्थगित कर दिए।अब ये स्थायी समिति का चुनाव 27 फरवरी को होगा। वहां इन सबके बीच आप पार्षद अशोक मनु अचेत होग गिर गए,जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के बाद तबीयत ठीक होने के बाद पार्षद ने सदन में भाग लिया।
आप और भाजपा ने एक – दूसरे को जिम्मेदार ठहराया जोरदार हंगामे के बाद एक वीडियो में दोनो पार्टी के पार्षद सदन के अंदर एक – दूसरे पर पानी की बोतल और फल फेकते हुए नजर आए है। इस वीडियो में महिलाएं भी थी।







