सोशल मीडिया पर एक 48 साल पहले लिखा गया लेटर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल, एक कारपेंटर को घर की मरम्मत करते हुए 1975 में लिखा गया यह नोट मिला है, जो अब इस वजह से खूब वायरल हो रहा
सोशल मीडिया पर एक 48 साल पहले लिखा गया लेटर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल, एक कारपेंटर को घर की मरम्मत करते हुए 1975 में लिखा गया यह नोट मिला है, जो अब इस वजह से खूब वायरल हो रहा है.
डकोटा (Dakota Mohn) नाम का ये कारपेंटर (carpenter) घर का मेंटेनेंस कर रहा था, इस दौरान उसकी नजर लिविंग रूम की दीवार के ढांचे पर पड़ी, जिस पर लिखा था, ‘नोट 9/29/1975.’ वहां बनाएं ऐरो को फॉलो करते हुए जब उसने लकड़ी के बने उस कंपार्टमेंट को खोला, तो वहां बंद बोतल में हाथ से लिखा एक लेटर उसे मिला. पोस्ट के कैप्शन में डकोटा ने लिखा है, ‘बढ़ई के रूप में अपने करियर में मुझे बहुत सी अच्छी चीजें मिलीं, लेकिन यह उनमें सबसे ऊपर है.डकोटा मोहन ने कहा, ‘मेरी टीम वहां घर के सामने के लिविंग रूम को तोड़ रही थी. मैं मलबा साफ कर रहा था और मैंने ऊपर देखा, तो दीवार पर कुछ लिखा हुआ था, जिस पर ‘नोट’ लिखा था. मैंने अपना सेल फोन वहां फंसाया और एक तस्वीर ली और इसे इस बोतल में देखा. इसे बाहर निकाला और नोट पढ़ा.’







