अगर आप उस दौर के हैं तो बखूबी इनका नाम जानते होंगे लेकिन अगर आज की जनरेशन के हैं तो यकीनन आप इन्हें देखकर पहचान नहीं पाए होंगे. अगर दिमाग पर जोर डालने के बाद भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं इनका नाम.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम, शोहरत और पैसा कमाने वालों की फेहरिस्त तो वैसे बहुत लंबी है लेकिन आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं बॉलीवुड की सबसे पहली गायिका और अभिनेत्री से. अगर आप उस दौर के हैं तो बखूबी इनका नाम जानते होंगे लेकिन अगर आज की जनरेशन के हैं तो यकीनन आप इन्हें देखकर पहचान नहीं पाए होंगे. अगर दिमाग पर जोर डालने के बाद भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि तस्वीर में नजर आ रही है खूबसूरत सी लड़की कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पहली गायिका और एक्ट्रेस रहीं कानन देवी हैं. जिन्हें गुजरे हुए आज 31 साल बीत चुके हैं.
कानन देवी उन शख्सियतों में से एक थी जो 30 के दशक में एक फिल्म में काम करने के लिए 5 लाख चार्ज करती थीं और एक गाना गाने के लिए 1 लाख रुपये लिया करती थीं. अब आप सोच रहे होंगे कि 5 लाख या फिर एक गाने का 1 लाख रुपये इतना ज्यादा तो नहीं है… तो आपको बता दें कि ये कीमत महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि उन दिनों पूरी फिल्म का पूरा बजट ही 15 से 20 हज़ार. के आसपास हुआ करता था. उनके रुतबे और लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें हाई सिक्योरिटी के बीच रखा जाता था.







