Sanjay Dutt: एक्टर संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है और अपने स्वास्थ्य के बारे फैली अफवाहों की खबरों को खारिज कर दिया है। हाल ही में उनकी आगामी कन्नड़ फिल्म KD के सेट पर उनके घायल होने की अफवाहें ऑनलाइन सामने आईं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता ने कहा ‘अफवाह।’
संजय दत्त का ट्वीट – लिखा है की, ”मेरे चोटिल होने की खबरें आ रही हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे चोट लगने की खबर झूठी है, इस पर ध्यान न दें। ईश्वर की कृपा से मैं ठीक और स्वस्थ हूं। मैं फिल्म ‘केडी’ की शूटिंग कर रहा हूं और मेरे एक्शन करते समय हर बात का धयान रखा जा रहा है। मेरे पोस्ट को पढ़ने के लिए और मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
संजय दत्त का नया अवतार –
फिल्म KGF की सफलता के बाद संजय दत्त ध्रुव सरजा अभिनीत फिल्म ‘केडी- द डेविल’ में नजर आएंगे। फिल्म में संजय अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता प्रेम ने किया है। फैंस को एक्टर संजय दत्त की फिल्म KD का बेसब्री से इंतजार हैं, देखते है केजीएफ बाद अब संजय क्या कामल करने वाले हैं।






