टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन छात्र या लोग अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं. आइए एक नजर डालते हैंटीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन छात्रों के जीवन में अहम स्थान रखता है. इस दिन वह अपने टीचर्स का सम्मान करते हैं. भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को ही देशभर में टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन छात्र अपने गुरुओं को उपहार भी देते हैं और उन्हें सम्मान भरे संदेश भी भेजते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि शायरी में गुरुओं के लिए जमकर सम्मान दिखाया गया है. टीचर्स डे के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लाए हैं. टीचर्स डे 2023 पर कुछ खास शायरी
मां बाप और उस्ताद सब हैं खुदा की रहमत
है रोक-टोक उनकी हक में तुम्हारे नेमत
-अल्ताफ हुसैन हाली
वही शागिर्द फिर हो जाते हैं उस्ताद ऐ ‘जौहर’
जो अपने जान-ओ-दिल से ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं
-लाला माधव राम जौहर
उस्ताद के एहसान का कर शुक्र ‘मुनीर’ आज
की अहल-ए-सुख़न ने तिरी तारीफ बड़ी बात
-मुनीर शिकोहाबादी







