राज कपूर को पहली नजर में ही देखकर अपना दिल हार गई थी ये एक्ट्रेस, लेकिन जब कपूर खानदान तक बात पहुंची तो मच गया था बवाल.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लव अफेयर, ब्रेकअप और पैचअप की कई सारी स्टोरीज आपने सुनी होंगी, लेकिन आज जिस एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनका दिल बॉलीवुड के शो मैन शादीशुदा राज कपूर साहब पर आ गया था. उसके बाद ऐसा हंगामा हुआ कि उन्हें सब कुछ छोड़ कर अपने ही फैन के साथ शादी करनी पड़ी. अगर आप अब भी इस एक्ट्रेस का नाम नहीं पता कर पाए, तो इस तस्वीर को गौर से देखिए और पहचानने की कोशिश करें कि ये कौन सी एक्ट्रेस हैं.
दिलीप साहब के साथ नजर आ रही एक्ट्रेस कौन
1958 में फिल्म मधुमति के दौरान दिलीप कुमार और वैजयंती माला की ये तस्वीर क्लिक की गई थी, जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं. वैजयंती माला का नाम आते से ही आपके जहन में भी मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया और होठों पे ऐसी बात में दबा के चली आई जैसे गाने आ गए होंगे. उन्होंने अपने बेहतरीन गानों और डांस से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेटरन एक्ट्रेस वैजयंती माला के दिल में आखिर कौन था?
View this post on Instagram
A post shared by Film History Pics (@filmhistorypics)
राज कपूर ने इस वजह से बना ली थी दूरी
कहा जाता है कि फिल्म संगम के दौरान वैजयंती माला की नजदीकियां राज कपूर के साथ बहुत बढ़ी. उस दौरान राज कपूर शादीशुदा थे, लेकिन जब यह बात राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर को पता लगी तो वह अपना सामान बांधकर अपने बच्चों के साथ होटल में रहने चली गईं. ऐसे में जब राज कपूर को एहसास हुआ कि उनका घर इस वजह से टूट सकता है, तो उन्होंने वैजयंती माला से दूरी बना ली.
ADVERTISEMENT
वैजयंती माला ने अपने फैन से की शादी
खबरों की मानें तो 13 साल की उम्र से इंडस्ट्री में काम कर रही वैजयंती माला ने अपने 1 फैन से ही शादी कर ली. दरअसल, एक बार वैजयंती माला को निमोनिया हो गया था और जब वो इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, तो जो डॉक्टर थे वो उनके बहुत बड़े फैन थे. इसके बाद दोनों की मुलाकातें होती चली गईं और वैजयंती माला और डॉक्टर चमनलाल बाली ने 1968 में शादी कर ली. शादी के बाद वैजयंती माला ने बड़े पर्दे से तो दूरी बना ली, लेकिन उन्होंने कभी भी डांस से अपना नाता नहीं तोड़ा. दरअसल, वैजयंती माला एक क्लासिकल डांसर रह चुकी हैं और 89 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और उनके डांसिंग स्किल्स का जवाब नहीं है.
ADVERTISEMENT
फिल्म ’72 हूरें’ कैसी है और इसके कलाकार कौन हैं?
ADVERTISEMENT
Powered By
PlayUnmute
Fullscreen
टिप्पणियां
Vaijayanti mala
Bollywood actress old pics
वैजयंती माला
vyjayanti mala
vyjayanti mala story
vyjayanti mala personal life
vyjayanti mala news
vyjayanti mala love
raj kapoor
dilip kumar
bollywood actress
bollywood news
bollywood news in hindi
पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)
ताज़ातरीन खबरें
आदिपुरुष से भावनाएं आहत होने की बात करते हुए डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, लिखा- मैं स्वीकार करता हूं कि…
Carry on Jatta 3 Box Office Collection Day 9: बजट से दोगुनी कमाई कर हिट साबित हो रही पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3, जानें आंकड़ा
कभी एक्टर बनने के लिए छोड़ी थी UPSC की तैयारी, एक हादसे से बदली जिंदगी, जोश के चंद्रचूर सिंह का बदला लुक देख हो जाएंगे हैरान
शादीशुदा राज कपूर से हुआ प्यार लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि रचा ली फैन से शादी, कुछ ऐसी थी दिलीप कुमार के साथ दिख रही एक्ट्रेस की जिंदगी
रणविजय की बहन ‘वीरा’ का 11 साल में बदला लुक, ‘वीर की अरदास वीरा’ की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस होंगे हैरान
65वें बर्थडे सेलिब्रेशन में नीतू कपूर ने किया बहू आलिया भट्ट को मिस, एक्ट्रेस ने भी सासूमां के पोस्ट पर दिया ये प्यारा जवाब
“अब मैं भारतीय हूं…” : जमानत मिलने के





