पिछले कुछ दिनों से विवादों में रही फिल्म पठान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल मचा था। जिसको देखते हुए पठान फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। जिसके बाद CBFC की गाइडलाइंस के मुताबिक, फिल्म के सभी पहलुओं को देखा गया। कमेटी के द्वारा मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। ऐसे में बेशरम रंग के गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पठान के उस सीन को हटाया जा सकता है जहां दीपिका पादुकोण बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं।
बैन करने की उठने लगी थी मांग
दरअसल, फिल्म पठान के गाना बेशरम रंग के आने के बाद से ही लोगों का गुस्सा फूटा था। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। जिसको लेकर काफी राजनीति की गई। इतना ही नहीं फिल्म को बैन करने की भी मांग उठने लगी थी। आपको बता दें हाल ही में पठान को सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन कमेटी ने फिल्म के गानों सहित कुछ हिस्सों को बदलने की सलाह दी है। फिल्म मेकर्स ने उसे बदलाव करने के बाद फिर से CBFC के पास भेजने को कहा गया है। जिसके बाद ही फिल्म पठान को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।






