Bhringraj Benefits: बालों पर एक नहीं बल्कि कई तरीकों से लगाया जा सकता है भृंगराज. यह बालों को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में बेहतर बनाता है.
Hair Care: हम सभी की इच्छा होती है कि हमारे बाल लहराते, घने और मुलायम बन जाएं. लेकिन अक्सर ही यह इच्छा बस ख्वाहिश बनकर ही रह जाती है. अगर आप भी बालों के झड़ने, रूखे-सूखे होने या कमजोर होकर टूटने से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह बालों को बेहतर बनाने के लिए भृंगराज (Bhringraj) का इस्तेमाल किया जा सकता है. भृंगराज को केशराज भी कहते हैं. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प की दिक्कतों को दूर करने, डैंड्रफ हटाने और बाल झड़ने (Hair Fall) की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं. यहां जानिए किस तरह भृंगराज का इस्तेमाल करके बालों की कायापलट की जा सकती है.







