तस्वीर में नजर आ रहे एक्टर ने फिल्मों में विलेन से लेकर कैरेक्टर रोल तक में कुछ ऐसे जान डाली कि बस उस किरदार को देखकर लगता था कि इसी शख्स के लिए बना है. क्या आप पहचान पाए कौन है बॉलीवुड का ये बुलंद सितारा जिसे पहले इंडस्ट्री ने रिजेक्ट कर दिया.रौबदार और सख्त सा चेहरा, भारी भरकम आवाज और गहरी, बड़ी-बड़ी आंखें, इस शख्सियत के साथ ये शख्स जब भी पर्दे पर आया अपनी मौजदूगी से दर्शकों का दिल जीतता रहा. वैसे इन्हें फिल्मी पर्द पर कभी हीरो बनने का मौका नहीं मिला. लेकिन विलेन से लेकर कैरेक्टर रोल तक में कुछ ऐसे जान डाली कि बस उस किरदार को देखकर लगता था कि इसी शख्स के लिए बना है. क्या आप पहचान पाए कौन है बॉलीवुड का ये बुलंद सितारा जिसे पहले फिल्म इंडस्ट्री ने रिजेक्ट कर दिया. सरकारी नौकरी की थियेटर से पहचान बनाई और फिर फिल्मों के दरवाजे कुछ ऐसे खुले कि हॉलीवुड तक पहुंच आसान हो गई.दमदार विलेन, सख्त पिता
ये चेहरा किसी और का नहीं फिल्मों में कभी खतरनाक विलेन बनकर नजर आने वाले तो कभी हीरोइन के बाऊजी का किरदार निभाने वाले कलाकार अमरीश पुरी का है. अमरीश पुरी को कभी हीरो बनने का मौका नहीं मिला लेकिन इस अजीमोशान फनकार ने पॉजीटिव और कैरेक्टर रोल में भी ऐसा जबरदस्त काम किया कि उनके विलेन के अवतार को लोग भूल गए. राम लखन, त्रिदेव जैसी कई फिल्में हैं जिसमें अमरीश पुरी जब विलेन बनकर आए तब लगा कि इनसे खतरनाक विलेन कोई नहीं हो सकता. और जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस जैसी फिल्मों में कैरेक्टर रोल में दिखे तब लगा कि इनसे ज्यादा बेहतरीन कोई नहीं हो सकता. अमरीश पुरी ने नेगेटिव रोल्स में जितना दहलाया अपने कैरेक्टर रोल्स से उतना ही प्यार भी हासिल किया.







