Gadgets 360 Hindi
लेटेस्ट
ख़बरें
रिव्यूज
रिचार्ज
वीडियो
मोबाइल
मनोरंजन
लैपटॉप
प्रोडक्ट फाइंडर
कंपेयर
गाइड
फीचर
ओपिनियन
विज्ञान
ट्रेंडिंग
Trending Storiesट्रेंडिंग न्यूज़
एक नहीं, 2 ‘पृथ्वी’ खोज डालीं वैज्ञानिकों ने! 24 डिग्री हो सकता है तापमान
एक नहीं, 2 ‘पृथ्वी’ खोज डालीं वैज्ञानिकों ने! 24 डिग्री हो सकता है तापमान
OnePlus Nord N30 5G आया 5000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ नजर, जल्द होगा लॉन्च
OnePlus Nord N30 5G आया 5000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ नजर, जल्द होगा लॉन्च
OnePlus Nord 3 5G भारत में होगा Nord Buds 2R के साथ लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर आया नजर
OnePlus Nord 3 5G भारत में होगा Nord Buds 2R के साथ लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर आया नजर
TVS का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, 650W के चार्जर की कॉस्ट शामिल
TVS का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, 650W के चार्जर की कॉस्ट शामिल
Realme 11, 11 Pro और 11 Pro+ 5G हुए 200 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Realme 11, 11 Pro और 11 Pro+ 5G हुए 200 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
और भी
होम
वियरेबल
ख़बरें
स्मार्टवॉच का बड़ा मार्केट बना भारत, वियरेबल डिवाइस की शिपमेंट 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी
देश में इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है। यह पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था
विज्ञापन
Written by Aakash Anand, अपडेटेड: 12 मई 2023 13:19 IST
ख़ास बातें
पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की लगभग 1.04 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई है
इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है
यह मार्केट पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था
स्मार्टवॉच का बड़ा मार्केट बना भारत, वियरेबल डिवाइस की शिपमेंट 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी
इस कैटेगरी में बिक्री बढ़ाने में Noise और Fire-Boltt जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान है
google-news
Subscribe
देश में इस वर्ष की पहली तिमाही में 2.5 करोड़ से अधिक वियरेबल डिवाइसेज की शिपमेंट हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 80.9 प्रतिशत अधिक है। इस सेगमेंट में स्मार्टवॉच (बेसिक और एडवांस्ड सहित) सबसे तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी रही। इसमें लगभग 1.04 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 178 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ है।
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर के अनुसार, पहली तिमाही में पिछले वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में ग्रोथ लगभग फ्लैट रही है। IDC ने बताया, “सप्लाई बढ़ने, कम इनवेंटरी, नए लॉन्च से ग्रोथ में तेजी आई है।” इसके अलावा देश की कई फर्मों के इस सेगमेंट में प्रोडक्ट्स लॉन्च करने से एवरेज सेलिंग प्राइसेज कम हुए हैं। IDC की देश में यूनिट के सीनियर मार्केट एनालिस्ट, Vikas Sharma ने कहा, “ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए हेल्थ ट्रैकिंग टेक्नलॉजी को जोड़ना जरूरी होगा।”
स्मार्टवॉच की कैटेगरी के बारे में IDC की रिसर्च मैनेजर (क्लाइंट डिवाइसेज), Upasana Joshi ने कहा, “मेटल स्ट्रैप्स/केसिंग, सर्कुलर डायल्स, रग्ड फिनिश और बेहतर डिजाइन के साथ कई प्रकार की स्मार्टवॉचेज आ रही हैं। इनमें डिजिटल पेमेंट ऑप्शंस, LTE जैसे एडवांस्ड फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। इससे नए स्मार्टवॉच कस्टमर्स के साथ ही इस कैटेगरी में दोबारा खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी है।” इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है। यह पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था।