रणवीर सिंह को आउटसाइडर कहने वाले शायद ये नहीं जानते कि उनकी दादी बॉलीवुड ही नहीं पंजाबी फिल्मों में भी काम करती थी. खुद राज कपूर साहब ने रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क को ब्रेक दिया था.बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो फिल्मी दुनिया में आउटसाइडर कहे जाते हैं. हालांकि होते कम ही लोग हैं. आज हम एक ऐसे एक्टर की दादी के बारे में बात करने वाले हैं, जो 1950 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं. वहीं उनके टैलेंट को सुपरस्टार राज कपूर ने पहचाना. भारत और पाकिस्तान के विभाजन और उसके बाद इस एक्ट्रेस ने बंबई आने का रास्ता चुना. हालांकि उनका फिल्मी सफर ज्यादा नहीं चला. जबकि बारह भाई-बहनों के परिवार में वह केवल एकमात्र थीं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया का रास्ता चुना जबकि उनके भाई एस.एम. बर्क, आई.सी.एस. पाकिस्तान के लिए स्कैंडिनेवियाई देशों के मंत्री थे. यह अदाकारा और कोई नहीं एक्ट्रेस चांद बर्क थीं, जो रणवीर सिंह की दादी हैं.
रणवीर सिंह इस वक्त बॉलीवुड के एक कामयाब एक्टर के रूप में पहचान बना चुके हैं. रणवीर सिंह जब बॉलीवुड में आए तो अधिकर लोगों ने उनके आउटसाइडर होने की बात कही. कुछ लोगों ने कहा कि वो सोनम कपूर के रिश्तेदार हैं. लेकिन आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा रणवीर सिंह बॉलीवुड के लिए अनजान तो कतई नहीं है. रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क अपने जमाने की एक शानदार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. बहुत कम ही लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क को पहला ब्रेक शोमैन राज कपूर साहब ने दिया था. चांद बर्क ने अपने जमाने में बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ पंजाबी फिल्मों में भी काफी काम किया था.







