विराट कोहली दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 36 रन बनाकर नाबाद हैं. कोहली ने अपनी पारी में अबतक केवल 1 चौका लगाया है.
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ डोमिनिका टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिसने खुद उन्हें भी चौंका दिया. ऐसा पहली बार हुआ है जब विराट कोहली को अपनी पारी के दौरान पहला चौका लगाने के लिए 80 गेंद खेलनी पड़ी. ऐसी नौबत उस समय आई जब भारतीय पारी बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. लेकिन कोहली को अपनी पारी का पहला बाउंड्री लगाने में 80 गेंद खेलनी पड़ी. इसके बाद पारी के 81वीं गेंद पर कोहली ने पहला चौका लगाया और फिर इसके बाद उन्होंने अपने द्नारा लगाए गए इस चौके का जश्न हाथ खड़े करके मनाया. कोहली के चेहरे पर मुस्कान भी थी.भारतीय पूर्व कप्तान ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर मस्ती में हाथ को उठाया और अपनी पारी के पहले चौके का जश्न मनाया, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है. ऐसा काफी कम बार देखने को मिलता है जब कोहली को अपनी पारी में पहली बाउंड्री लगाने के लिए इतने समय तक का इंतजार करना पड़ता हो. यही कारण था कि विराट ने इस अनोखे पल को भी एंजॉय किया.







