रामानंद सागर की उत्तर रामायण में राम और सीता के बेटे कुश की भूमिका निभाने वाले एक्टर स्वाप्निल जोशी का इतने सालों में लुक कितना बदल गया है आइए हम आपको दिखाते हैं.टेलीविजन पर जब भी किसी फेमस माइथॉलजी शो का जिक्र होता है, तो इसमें रामानंद सागर की रामायण का नाम जरूर लिया जाता है. इसमें न सिर्फ राम और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार बल्कि उनके बेटे लव कुश का रोल करने वाले बाल कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है. उन्हीं में से एक है रामानंद सागर की उत्तर रामायण में कुश की भूमिका निभाने वाले एक्टर स्वप्निल जोशी, जिन्होंने न सिर्फ कुश का किरदार निभाया बल्कि श्री कृष्णा में वो युवा कृष्ण की भूमिका में भी नजर आए. मराठी सिनेमा के शाहरुख खान हैं ये एक्टर
बता दें कि स्वप्निल जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र से ही कर दी थी, जब उन्होंने रामानंद सागर की उत्तर रामायण में कुश की भूमिका निभाई थी. इसके बाद वो टीवी शो श्री कृष्णा में युवा कृष्ण की भूमिका निभाते भी नजर आए थे. इतना ही नहीं स्वप्निल जोशी ने कई मराठी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है, जिसके चलते उन्हें मराठी सिनेमा का शाहरुख खान भी कहा जाता है.







