नयी दिल्ली : एयर इंडिया कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने पायलटों की सेवा के प्रस्तावित नियमों और शर्तों में बदलाव का विरोध करते हुए अपने एचआर को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि सेवा शर्तों में जिस तरह का संशोधन किया गया है वह अवैध है। एसोसिएशन के सदस्य 16 और 17 अप्रैल को एयर इंडिया की एचआर टीम की तरफ से भेजे गए मेल पाकर आश्चर्य चकित रह गए।
सीनियर कमांडर को मिली प्रबंधन की भी जिम्मेदारी एयर इंडिया में 4 साल से कमांडर के तौर पर काम कर रहे पायलटों को भेज गए मेल में कहा गया-बधाई हो ! आपको सीनियर कमांडर के तौर पर प्रमोट किया जाता है जो कि एक एग्जक्यूटिव रोल है।अधिवक्ता भरत गुप्ता के माध्यम से कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने जो कानूनी नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है कि एक सीनियर कमांडर के तौर पर काम करने के साथ ही पायलट उड़ान के प्रबंधन के कामों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होंगे और मासिक मैनेजमेंट अलाउंस के पात्र होंगे।







