Jr NTR fans burn firecrackers inside theatre: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर उनकी 20 साल पुरानी फिल्म सिम्हाद्रि को तेलुगु राज्यों में फिर से रिलीज़ किया गया है। 2003 में आई इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला, यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। भारी तादाद में फैंस ये फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।
बेकाबू फैंस ने लगाई आग लेकिन इस बीच कुछ अप्रिय घटनाओं की भी खबर सामने आ रही हैं। शनिवार को विजयवाड़ा में एक थिएटर में, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, जूनियर एनटीआर के कुछ बेकाबू फैंस ने थियेटर के अंदर ही पटाखे फोड़ना शुरु कर दिया। जिसके बाद थियेटर में भीषण आग लग गई।







