प्रियंका चोपड़ा इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वो जिस बुलंदी पर हैं इसके बारे में किसी को बताने की कोई जरूरत नहीं है। ये वो दौर है जब अभिनेत्री अपनी मन की फिल्में चुनती हैं और इसपर काम करती हैं।
लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को ऐसे ऐसे सीन करने के लिए कहे जाते थे जो कि हिला देने वाले हैं। इस वक्त एक ऐसा ही खुलासा प्रियंका चोपड़ा की तरफ से किया गया है। प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि, इस फिल्म में वो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहीं थीं जहां उनको एक आदमी को सेड्यूस करना होता है।







