क्या हो जब एक पूरी फिल्म में सभी कलाकार विलेन बन जाएं तो ? बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म है, जिसमें हीरो-हीरोइन से लेकर सभी किरदार एक-दूसरे के लिए विलेन बन गए थे. भारतीय फिल्मों में अक्सर एक हीरो और हीरोइन होती है. वहीं उनका बुरा करने के लिए फिल्म में एक विलेन भी होता है. फिर किसी घटना या बदले के चलते हीरो विलेन से बदला लेता है. फिल्मों में जिनकी अहमियत हीरो-हीरोइन की होती हैं, उतनी ही अहमियत एक विलेन की भी होती है, लेकिन क्या हो जब एक पूरी फिल्म में सभी कलाकार विलेन बन जाएं तो ? बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म है, जिसमें हीरो-हीरोइन से लेकर सभी किरदार एक-दूसरे के लिए विलेन बन गए थे. हां, हम बात करें फिल्म बॉलीवुड फिल्म रेस की है. यह फिल्म साल 2008 में आई थी. फिल्म रेस में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. लेकिन यह सभी फिल्म में जहां हीरो थे तो वहीं एक-दूसरे के लिए विलेन भी थे. आईएमडीबी के अनुसार फिल्म रेस पहली हिंदी फिल्म के जिसके सभी किरदार विलेन रहे थे.







