आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा‘‘ यह वार्षिक बैठक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होती है. बैठक में शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण और परिवर्तन से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी.भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” आज ऊटी (जिला नीलगिरी), तमिलनाडु में शुरू हुई. यह बैठक 15 जुलाई तक चलेगी. बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक एवं सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी, संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मौजूद हैं.
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा‘‘ यह वार्षिक बैठक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होती है. बैठक में शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण और परिवर्तन से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी.







