अगर कोई फिल्म अपनी लागत का 10 गुना कमा लेता है, यह साफ हो जाता है कि वह ब्लॉकबस्टर फिल्म हो चुकी है. ऐसा ही कुछ ‘बाईपण भारी देवा’ को लेकर कहा जा सकता है.
पांच करोड़ का बजट और 50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. किसी भी फिल्म की कामयाबी की दास्तान को जानने के लिए यह आंकड़ा बहुत है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने को सिलसिला नहीं रुक रहा है. फिल्म अपनी लागत का 10 गुना कमा चुकी है लेकिन दर्शकों का प्यार इस फिल्म को लेकर कम नहीं हो रहा है. एक बार फिर दर्शकों ने सिद्ध कर दिया है कि अगर कहानी शानदार हो तो उनके लिए बजट और नामी-गिरामी सितारे मायने नहीं रखते हैं. हम बात कर रहे हैं मराठी फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ की. इस फिल्म ने दर्शकों के साथ कनेक्ट बनाने में कामयाबी हासिल की है.
‘बाईपण भारी देवा’ 17 दिन से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और इसने 50.85 करोड़ रुपये का कलेक्षशन कर लिया है. बता दें कि ‘बाईपण भारी देवा’ एक दिन में 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगल डे में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म बन चुकी ह.






