पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके मिसबाह उल हक ने भारत में हो रहे विश्व कप के दौरान पाक टीम में एक मिस्ट्री स्पिनर को शामिल किए जाने के महत्व पर जोर दिया.पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक (Misbah-ul-Haq) ने खुलासा किया है कि वो भारत में रहे 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को शामिल करना चाहते थे. पाकिस्तान के एक स्थानीय मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में, पूर्व मुख्य कोच ने अबरार के महत्व पर जोर दिया, खासकर जब विश्व कप में अलग-अलग टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी हो.पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अबरार की सिफारिश उनकी और मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) की तरफ से की गई थी लेकिन आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पर निर्भर था. उन्होंने कहा, “टीम मैनेजमेंट और कप्तान का फैसला इस संबंध में ज्यादा महत्वपूर्ण है
आईसीसी 2023 विश्व कप में पाकिस्तान की राह अभी तक मुश्किल रही है. नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैचों में जीत के साथ पाकिस्तान ने सकारात्मक शुरुआत की लेकिन फिर उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार तीन मैच गंवाए.
पाकिस्तान का अगला मैच 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान सभी की निगाहें पाकिस्तान के स्पिन अटैक होंगी क्योंकि चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनर्स की मददगार रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबरें भी आ रही है कि अबरार को शादाब खान की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.







