Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कोई भी मौका लाइमलाइट में आने का कभी नहीं छोड़ती है, अपनी फिल्मों, अपने स्टाइल, अपने काम, और अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में जब आलिया भट्ट कोरिया से गुच्ची क्रूज शो में भाग लेने के बाद रात में मुंबई लौटी तो उनके एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा, लुक काफी अच्छा था।
दरअसल बात ऐसी है कि, आलिया भट्ट हाल ही में कोरिया में गुच्ची क्रूज शो में भाग लेने के लिए सियोल गई थी। यह शो सियोल के ग्योंगबोकगंग पैलेस में आयोजित किया गया था, जिसमें आलिया भट्ट, हैरी स्टाइल्स, डकोटा जॉनसन, शिन मिन-आह और आईयू जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।







