Bigg Boss OTT 2 एक्सटेंड होने के साथ ही घरवालों के बीच बहस का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें पहली लड़ाई फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव के बीच होती दिख रही है.
नई दिल्ली: Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 2 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसकी खुशखबरी होस्ट सलमान खान ने घरवालों को दे दी है. हालांकि गुड न्यूज के साथ सुपरस्टार ने घरवालों की क्लास भी लगाई है, जिसकी शुरुआत कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव और फलक नाज से हुई. लेकिन अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव के बीच एक टास्क में बहस होते हुए दिखने वाली है.
जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नए प्रोमो शेयर किए गए हैं, जिसमें पहले प्रोमो में होस्ट सलमान खान, कंटेस्टेट सायरस के घर छोड़ने की बिग बॉस से गुजारिश के बारे में बात करते दिख रहे हैं. वहीं उन्हें समझाते हुए भी नजर आ रहे हैं.
तीसरा प्रोमो काफी दिलचस्प है, जो फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव का है. बीते कई दिनों से दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिली है. लेकिन वीकेंड का वार के एपिसोड में यह लड़ाई देखने को मिली है.
प्रोमो में अविनाश और अभिषेक एक-दूसरे की क्वॉलिटी का जिक्र करते हुए दिख रहे हैं और यह टास्क बहस में तब्दील होता दिख रहा है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस अभिषेक मल्हान को नंबर वन बताते दिख रहे हैं.
ताज़ातरीन खबरें
अनुपमा को करियर पर फोकस करने के लिए कहेगी गुरुमां तो छोटी अनु की बिगड़ेगी तबीयत, फैंस बोले- ‘इतना ड्रामा क्यों…’
वीकेंड के वार में अविनाश और फलक की लगी क्लास, इतने हफ्तों के लिए एक्सटेंड हुआ बिग बॉस ओटीटी 2, देखें वीडि
Bigg Boss OTT 2: दोस्त बने दुश्मन? अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव के बीच हुई बहस, फैंस बोले- फुकरा इंसान नंबर वन है







