Bollywood Live Updates, 18 may: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार कान्स में जहां एक तरफ हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है और तो साथ ही दूसरी तरफ बॉलीवुड हस्तियां भी अपने शानदार स्टाइल और लुक्स की वजह से खबरों में लगातार बनी हुई हैं।
इस साल कान्स में बॉलीवुड के कई सितारों ने डेब्यू किया है जिनमें सारा अली खान, मानुषी छिल्लर लेकर विजय वर्मा तक का नाम शामिल है। रेड कार्पेट पर इन सितारों के हुस्न का जादू इस कदर छाया हुआ है कि हर कोई इनके लुक्स के बारें में बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त बॉलीवुड सितारों का ही ट्रेंड चल रहा है।







