चेहरे को लिफ्ट करने के लिए और फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए फेस योगा की जा सकती है. एक्ट्रेस गौरी प्रधान अपने वीडियो में इफेक्टिव फेस योगा करने का तरीका बता रही हैं. बीते कुछ सालों में फेस योगा को भी लोग अपने फिटनेस और स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने लगे हैं. फेस योगा (Face Yoga) स्किन को टोन करने, लिफ्ट करने और फेशियल मसल्स को स्ट्रेच करने के लिए की जाती है. फेस योगा के फायदों में स्किन से झुर्रियां कम होना, जो लाइन बनना, डबल चिन से छुटकारा और फाइन लाइंस का हटना भी शामिल है. फेस योगा करने की सलाह खुद एक्ट्रेस गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) भी देती हैं. गौरी प्रधान अक्सर ही अलग-अलग तरह के स्किन केयर टिप्स और ट्रिक्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं और हाल
- अपने इस वीडियो में गौरी फेस लिफ्टिंग और फेस टोनिंग एक्सरसाइज बता रही हैं. अगर आप भी यह एक्सरसाइज (Facial Exercise) करना चाहते हैं तो आपको गौरी के बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे. आपको होठों को फूंक मारते हुए जिस तरह मोड़ा जाता है बिल्कुल वैसे ही गोलाई में मोड़ना है. पूरा मुंह खोलें, फिर होठों को गोल करें और फिर मुंह खोल लें. इस एक्सरसाइज से फेशियल मसल्स टोन होती हैं.







