बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 15 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। मंदिर से स्टार वाइफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर हंगामा मच चुदरअसल, सुनीता आहूजा की मंदिर के गर्भगृह में एक लक्ज़री हैंडबैग ले जाने की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हुईं। जिसकी आलोचना हो रही है क्योंकि महाकाल मंदिर के सबसे प्रमुख नियमों में से एक पर्स को अंदर लाने पर प्रतिबंध है। उन्हें फ्रेंच लक्ज़री ब्रांड Maison Goyard का एक हैंडबैग ले जाते हुए देखा जा सकता है।







