
ताजा रैंकिंग जारी
दरअसल, आईसीसी हर बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जाती है। बता दें कि नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद यह पहला मौका था जब रैंकिंग अपडेट हुई है, यही कारण है कि टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ है। वहीं टेस्ट में भारत के 115 रेटिंग्स प्लाइंट हैं। ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग्स प्लाइंट हैं। बताते चले कि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार ही हुआ है जब कोई पुरुष टीम एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी हो।
नागपुर में बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल की। भारत ने इस मैच को पारी और 132 रनों से जीता। इस जीत का फायदा टीम इंडिया को मिला। ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर वन थी, लेकिन अब भारत नंबर वन पर है।





