नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains परीक्षा का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक ज़रूरी अपडेट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक परीक्षा से सम्भंदित एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। वही NTA जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप भी जारी करेगा। काफी समय से परीक्षा का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ा अपडेट है। एजेंसी ने छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए है। बता दें की NTA द्वारा आयोजित JEE MAINS 2023 सेशन-1 की परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
यहाँ से और ऐसे कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड
अगर आप उन उम्मदवारो में से है जिन्होंने JEE MAINS की परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो जान लीजिये ऐसे कर सकते है आप एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
फिर होमपेज पर, उस लिंक “जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड लिंक” पर क्लिक करें।
अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें, जैसे जेईई मेन 2023 एप्लीकेशन नंबर और अन्य विवरण
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें
अब आपका जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिख रहा होगा
इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट रख लें।
परीक्षा के शहर की घोषणा- जनवरी 2023 का दूसरा सप्ताह
एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना- जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह
JEE Main 2023 सेशन-1 का एग्जाम: 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी





