Nitesh Pandey Passes Away: मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय अभिनेता नितेश पांडे का निधन हो गया है। मंगलवार, 23 मई को नितेश को दिल का दौरा आया, जब उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वह 51 साल के थे। नितेश को हाल ही में रूपाली गांगुली स्टारर टीवी शो अनुपमा में देखा गया था। शो में उन्होंने रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाया था।
पहले ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर और अब नितेश पांडे के जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। हर कोई शोक में डूबा हुआ है।







