OnePlus Nord 3 5G को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है।
OnePlus Nord 3 में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
OnePlus Nord 3 5G भारत में होगा Nord Buds 2R के साथ लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर आया नजर
OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: OnePlus
google-news
Subscribe
OnePlus कथित तौर पर OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगले महीने भारत में दस्तक दे सकता है। अब यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर नजर आया है। OnePlus Nord 3 5G के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी आ सकते हैं।
टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट के अनुसार, OnePlus Nord 3 5G को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। टिपस्टर के अनुसार, OnePlus Nord Buds 2R स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है। इससे पहले OnePlus Nord 3 5G पहले ही इंडियन BIS वेबसाइट पर नजर आ चुका है। वहीं टिपस्टर ने मई के आखिर या जून की शुरुआत में लॉन्च होने का सुझाव दिया था।
OnePlus Nord 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord 3 में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें टॉप सेंटर पर होल पंच कटआउट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC से लैस होगा। वनप्लस के इस फोन में 8GB/16GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।






