सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने शिव भक्त भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। वहीं सावन का पहला सोमवार कल यानी 10 जुलाई को मनाया जाने वाला है। ऐसे में यदि कुछ उपाय कर लिए जाए तो दोगुना फल मिलता है। अगर महादेव प्रसन्न हो जाएं तो वे भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। शिवजी को बेलपत्र बेहद प्रिय है। धर्म शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र के कुछ टोटके बताए गए हैं। बेलपत्र के इन उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं कि बेलपत्र के वो खास उपाय कौन से हैं।मनोकामना पूर्ति के लिए
बेलपत्र की 3 पत्तियों को 1 पत्ता माना जाता है। कहा जाता है कि यदि पूरे भक्ति भाव से बेलपत्र की सूखी पत्ती भी भगवान शिव को अर्पित की जाए तो वे प्रसन्न होते हैं। शिव जी की कृपा से व्यक्ति का जीवन खुशहाल बना रहता है।







