बिग बॉस 16 काफी सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। इस सीजन के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी अब्दु रोज़िक हैं। लेकिन हाल ही में अब्दु अपने रास्ते में आए एक बड़े मौके की वजह से शो से बाहर हो गए। बता दें बिग बॉस ने उन्हें एक कार्टून प्रोजेक्ट के लिए जाने और काम करने की अनुमति दी। लेकिन अब अब्दु रोज़िक बिग बॉस 16 में वापस आ गया है।
शो में दिल छू लेने वाली वापसी
दरअसल, ताजिक गायक ने एक हफ्ते पहले ही शो छोड़ दिया था, जब उनकी एजेंसी ने एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से अच्छा अवसर मिलने के बाद निर्माताओं से उन्हें रिलीव करने के लिए कहा था। उन्होंने शो में दिल छू लेने वाली वापसी की। रियलिटी शो में फिर से प्रवेश करते ही निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे ने उनका अभिवादन किया।
चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा
हमरे प्यारे अब्दु लौट आए हैं घर वापस। दरअसल, प्रोमों में ये दिखाया गया है कि जब प्रतियोगी खाने के लिए बैठे होते हैं, तभी अचानक उन्हें पता चलता है कि कोई अंदर आ रहा है। अब्दु वापस आता है, बैकग्राउंड में चल रहा छोटा भाईजान का म्यूजिक बज रहा है, जिसके बोल हैं, “स्वागत नहीं करोगे हमारा?





