कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी कर दी है। इस दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।
26 जनवरी से शुरू होगा अभियान
वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।





