दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में होने वाली महिला महापंचायत के लिए जींद से जाने वाले किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जींद से अलग-अलग जगहों से खाप प्रधान किसानों के साथ दिल्ली जाने के लिए निकले, जिन्हें रेलवे स्टेशन पर ही जिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया और विभिन्न थानों में नजरबंद किया गया है।
जुलाना के पास हिरासत में लिए गए
माजरा, कंडेला और बिनैन खाप, भारतीय किसान यूनियन, खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान समेत कई किसानों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रोका। रात को ही भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी समेत कई किसान दिल्ली कूच के लिए निकले, लेकिन उन्हें जुलाना के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया।







