
कस्बे में आपेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि पर आपेश्वर सेवा ट्रस्ट व पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आपेश्वर सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक नाथुसिंह काबावत व सह व्यवस्थापक भरत सिंह राव ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर का रंग रोगन, मेला महोत्सव व महाशिवरात्रि के चलते विशेष व्यवस्था, सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था करवाई गई है। अंबाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से भजन संध्या में मनोज रिया एण्ड पार्टी सहित स्थानीय भजन कलाकारों कि ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।







