यूपी में का बा गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसके बाद अब नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी अंदाज में कानपुर देहात में हुए अग्निकांड पर का गीत पेश किया। यूपी में का बा सीजन 2 नाम से लांच किए इस गाने में नेहा सिंह ने DM से लेकर जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं ये गाना अब लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं गीत में योगी सरकार और बुलडोजर पर भी जमकर निशाना साधा गया है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे नेहा ने ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया। देखते ही देखते ही वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल होने लगा। हजारों लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जबकि एक लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
बुलडोजर पर बाबा के नाज बा…
वायरल वीडियो में नेहा गाती नजर आ रही हैं कि बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है। यूपी में का बा.. बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा। बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घर वार बा। यही बुलडोजर पर बाबा के नाज बा।
डीएम पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
आपको बता दें कि सवालों के घेरे में आने के बाद भी घटना को 4 दिन हो चुके हैं। लेकिन सरकार ने डीएम कानपुर देहात नेहा जैन के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त कानपुर राजशेखर और एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह की एक संयुक्त एसआईटी जरूर गठित हुई है। बताया जा रहा है कि ये डीएम-एसपी से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। शासन इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही DM के भविष्य पर फैसला लेगा। वहीं मामले में जांच के लिए डीजीपी ने एक और एसआईटी गठित कर दी है।





