सिरसा के रानियां में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौटाला परिवार के गढ़ में जजपा और इनेलो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाबी बेल्ट होने के कारण किसान आंदोलन की याद दिलाई और अपमान सहने की बात बोलकर सहानुभूति बटोरी।दीपेंद्र ने कहा कि इनेलो पार्टी की नीयत समझने की जरूरत तब है जब राज्यसभा, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जरूरत होती है। दुष्यंत ने तो 6 घंटे के बाद भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन ये तो 6 मिनट नहीं लगाते। ऐसे लोगों के साथ न तो हमने और न ही आपने समझौता करना है। बीजेपी और जेजेपी जा रही है और हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस आ रही है।
बेरोजगारी पर दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा
आज हरियाणा में हर घर में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई। दुष्यंत चौटाला के घोटालों की कहानी उसी की सरकार के मंत्री सुनाते हैं। आपको याद होगा, जब जजपा की सरकार बनी थी, तब नारनौंद के विधायक दादा गौतम ने कहा कि सरकार में खोपर बंट चुका है और खोपर एक को पूरा जीवन लग रहा है।







