राजस्थान के भरतपुर से ऐसा खबर सामने आई है जिसने बर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां 2 लोगों के जले शव एक एसयूवी में हरियाणा के भिवानी में मिले। जिसके बाद से पुलिस की जांच जारी है। इस दौरान मृतकों के परिवार ने बजरंग दल पर हत्या का आरोप लगा दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम जुनैद और नासिर बताए जा रहा है। दोनों के शव एसयूवी कार में बरवास गांव में मिले थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरियाणा के 5 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज
वहीं मामले को देखते हुए भरतपुर के आईजी का कहना है कि गुरुवार सुबह जब हमने हरियाणा पुलिस के साथ लापता युवकों के इनपुट को साझा किए, तो हरियाणा पुलिस ने बताया कि बरवास गांव में बोलेरो गाड़ी से दो कंकाल मिले हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि दोनों की जलकर मौत हुई है और भरतपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव के अनुसार, हरियाणा के 5 लोगों अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंघिया और मोनू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही राजस्थान के गोपालगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 365 समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुए हैं।
भरतपुर के आईजी का ये भी कहना है कि जिस गाड़ी में 2 कंकाल मिले वो वही गाड़ी है जिसमें दोनों युवकों को अगवा किया गया। एक शिकायतकर्ता का दावा है कि एक चश्मदीद ने उन्हें बताया कि दोनों युवकों को पीटा गया था। दोनों को बुरी तरह से मारा गया और फिर आरोपी उन दोनों को जंगल में ले गए।
अपराधियों को खोजने के लिए बनाई गई टीम
पुलिस के अनुसार, अपराधियों को खोजने के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भरतपुर पुलिस की तरफ से दोनों युवकों के कॉल रिकॉर्ड (सीडीआर) को स्कैन किया गया है। कथित अपहरणकर्ता दोनों को यहां लेकर आए और फिर आधी रात के बाद गाड़ी में आग लगा दी गई।
वहीं दूसरी तरफ मृतकों के परिवार के सदस्य का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे चचेरा भाई जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो कार एचआर 28 ई 7763 से अपने काम से बाहर चले गए थे और वापस नहीं आए। अगली सुबह लगभग 9 बजे एक चाय की दुकान पर उसे किसी अजनबी ने बताया कि सुबह 6 बजे 2 युवक एक बोलेरो में गोपालगढ़ थाना के पीरूका गांव के जंगल ले जाते हुए दिखे थे, जिन्हें 8-10 लोगों ने बुरी तरह मारा और घायल हालत में उन्हीं की बोलेरो में डालकर ले जा रहे थे।





