ऑस्ट्रेलिया के एक समुद्री तट पर तब हड़कंप मच गया, जब वहां के स्थानीय लोगों सिर कटे मगरमच्छ को देखा. वह रेत में पड़ा-पड़ा सड़ रहा था. यह नजारा बेहद डरावना था. जो जानवर किसी को भी पूरा निगल सकता है. उसका सिर कट गया. किसने किया ये? कैसे किया?
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के समुद्री तट पर एक सिरकटा मगरमच्छ मिला. इसके बाद लोगों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. कुछ दिनों से क्वींसलैंड के तट मगरमच्छ इंसानों पर हमला कर रहे थे. इसलिए माना जा रहा है कि ये किसी इंसान की हरकत है. उसने बेहरहमी से मगरमच्छ का सिर काट दिया. लेकिन हैरानी इस बात की कि ऐसे किया कैसे? क्योंकि मगरमच्छ बेहद ताकतवर और खतरनाक जीव होता है. मगरमच्छों ने पोर्ट डगलस और कुकटाउन के बीच लोगों पर हमला किया था. लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि इस 13 फीट लंबे मगरमच्छ का सिर किसने काटा. उसका शरीर इतनी बुरी तरह से सड़ चुका है कि क्वीसंलैंड डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड साइंस के अधिकारी मगरमच्छ की नेक्रोप्सी भी नहीं कर पाए. नेक्रोप्सी जानवरों के पोस्टमॉर्टम को कहते हैं. ताकि उसकी मौत की सही वजह पता चल सके.







