3 साल का बच्चा एक हफ्ते से अधिक समय से अपनी आंखों के आसपास तीव्र खुजली और “असामान्य” स्राव के साथ-साथ सूजन और लालपन की शिकायत कर रहा था.चीन में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने एक छोटे बच्चे की पलकों में सिर की जूंओं (lice) ने अपना घर बना लिया था. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 3 साल का लड़का एक हफ्ते से अधिक समय से अपनी आंखों के आसपास तीव्र खुजली और “असामान्य” स्राव के साथ-साथ सूजन और लालपन की शिकायत कर रहा था.
उसके माता-पिता उसे एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास ले गए जहां पता चला कि बड़ी संख्या में सिर की जूँ और उसके अंडे बच्चे की पलकों से चिपके हुए थे.







